गाजियाबाद(हि.स.)। मोदीनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस की वर्दी में आये बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये की लूटपाट कर फरार हो गये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।
किदवई नगर गली नंबर एक निवासी समीर का सिखैडा रोड इंडस्ट्रीयल ऐरिया में इलेक्ट्रॉनिक कांटे बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि वह घर की पहली मंजिल पर सोये हुये थे जबकि साजिदा फातिमा,पत्नी ईरम दो बच्चों को लेकर नीचे सो रही थी। तभी देर रात्रि पुलिस वर्दी में आये तीन लोगों के साथ पांच लोगों ने दरवाजा खटखटाया। मां ने दरवाजा खोला तो पुलिस वर्दी में मौजूद युवकों ने कहा कि क्षेत्र में एटीएम लूट की घटना हुई है, उसका आरोपित आपके घर में छिपा हुआ है। इतना बोलते ही सभी युवक घर में घुसकर परिवार को गन प्वांइट में ले लिया और घर में रखी ढाई लाख की नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गये।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि अपराधियों को तलाश किया जा रहा है। जल्दी ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।
