Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की वर्दी पहनकर ओएलएक्स पर वाहनों को बेचने वाले पांच बदमाश...

पुलिस की वर्दी पहनकर ओएलएक्स पर वाहनों को बेचने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांच वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त पुलिस की वर्दी पहनकर जम्मू कश्मीर व अन्य राज्य के लोगों को ओएलएक्स पर लग्जरी कार खरीदने या बेचने के नाम ठगी करते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा कार, एक कार, बैंक की चेक बुक, एटीएम कार्ड डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर इरज राजा ने शुक्रवार को यह बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पाभी सादकपुर निवासी और सैफू उर्फ शोएब, जियाउल, राजा, अभिषेक तथा आजादपुर मंडी दिल्ली निवासी फखरुद्दीन है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख 80 हजार की नगदी भी बरामद की है।

यह लोग जम्मू कश्मीर में देश के अन्य राज्य से लोगों को कार खरीदने या बेचने के नाम पर दिल्ली में बुलाते थे और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं और किस तरह यह लोग काम करते हैं इसको लेकर छानबीन की जा रही है। इस गिरोह से संबंधित अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular