Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपुलिस काे चकमा देकर फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस काे चकमा देकर फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। वजीरगंज थाना पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक शातिर अपराधी को चेकिंग के दौरान रेजीडेंसी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान लखीमपुर जनपद के रहने वाला विपिन उर्फ विवेक मौर्या के रूप में हुई है। न्यायालय में पेशी के दौरान वह वजीरगंज थाना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तरा खण्ड राज्य में छिपकर रह रहा था।

निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस बीते साल चार नवम्बर 2022 को जिला कारागार लखनऊ से एडीजे19 के समक्ष पेशी पर ला रही थी। तभी वह चकमा देकर भाग निकला था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करते हुए पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस ने इनामी बदमाश विवेक को धर दबोचा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular