Monday, March 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपुलिस कर्मियों ने गो-सेवक बनकर की गाय की रक्षा, निरीक्षक ने थपथपाई...

पुलिस कर्मियों ने गो-सेवक बनकर की गाय की रक्षा, निरीक्षक ने थपथपाई पीठ

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के जानकीपुरम थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों सत्यप्रकाश सिंह और सुनील ​यादव ने गो-सेवक बनकर गाय की रक्षा की। इस बाबत जानकारी निरीक्षक अभिषेक तिवारी को हुई तो उन्होंने दोनों कांस्टेबल पद पर तैनात पुलिस कर्मियों की जमकर पीठ थपथपाई। 

बता दें कि जानकीपुरम के सेक्टर तीन में सेंट मेरी स्कूल के सामने नाले में एक गाय गिर गयी। काफी समय बीतने के बाद पुलिस कर्मियों सत्यप्रकाश और सुनील की गाय पर नजर गयी तो उन्होंने गाय को निकालने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत कर रस्सी मंगवाई। इसके बाद सत्यप्रकाश नाले में गये और गाय को रस्सी से बांधा। 
स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकालने में दोनों पुलिस कर्मी सफल हुए। इसी बीच गाय की तलाश कर रहे गोवंश के मालिक भी मौके पर पहुंचें और उन्होंने अपनी गाय सकुशल प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की। सूचना मिलने पर जानकीपुरम थाने के निरीक्षक अभिषेक तिवारी ने दोनों पुलिस कर्मियों को बुलाकर उन्हें अच्छे कार्य के लिए शाबाशी दी। 
निरीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी वर्दी में रहते हुए सेवा कार्य करे और समाज को सुरक्षित करने का हर सम्भव प्रयास जारी रखे। दोनों पुलिस कर्मियों के कार्यो से समाज में गाय की रक्षा करने का संदेश गया है। समाज को सुरक्षा देने के साथ ही पुलिस के अच्छे कार्यो की भी जानकारी होनी चाहिए। गाय को हम सभी माता का दर्जा देते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular