-पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लंका थाने से जुड़ी सूचना नहीं देने पर कार्रवाई
वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के जनसूचना अधिकारी को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लंका थाने से जुड़ी सूचना नहीं देने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अमिताभ ठाकुर ने नवम्बर 2021 में थाना लंका को भेजी अपनी शिकायत के संबंध में सूचना मांगी थी। सूचना आयोग के बार-बार निर्देशों के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने सूचना नहीं दी। जिस पर सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने पुलिस कमिश्नर के जनसूचना अधिकारी को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि की वसूली तीन माह के वेतन से होगी।
श्रीधर/सियाराम
