Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस कमिश्नर ने बढ़ते गंगा के जलस्तर को देख अफसरों संग की...

पुलिस कमिश्नर ने बढ़ते गंगा के जलस्तर को देख अफसरों संग की बैठक

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देख अपने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की।

बैठक में सीपी ने रामनगर पीएसी के कंपनी कमांडर, सहायक सेनानायक तथा 34वीं वाहिनी के सेनानायक के साथ संभावित बाढ़ और आगामी त्यौहारों को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पीएसी के जवानों के व्यवस्थापन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया।

उन्होंने आगामी त्योहारों मोहर्रम, रक्षाबंधन, सावन के सोमवार पर सर्तकता बरतने के निर्देश दिये। उधर,गंगा में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 61.6 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में 10 मिमी0 प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे तक 13 मिमी0 बारिश भी हुई।

श्रीधर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular