Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस कमिश्नर ने चौक थाने का किया औचक निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर ने चौक थाने का किया औचक निरीक्षण

थाने के अभिलेखों और जीडी रजिस्टर को बारीकी से देखा

वाराणसी (हि.स.)। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को जुमे की नमाज सम्पन्न होते ही चौक थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने थाने के अभिलेखों के साथ जीडी रजिस्टर का अवलोकन बारीकी से किया । इस दौरान उन्होंने आगामी सावन महीने के प्रमुख त्योहारों के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चौक प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चौक क्षेत्र में स्थित सर्राफा और साड़ी कारोबारियों के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ उनके साथ गोष्ठी करने का निर्देश दिया।

पुलिस कमिश्नर ने चौक क्षेत्र में बैंकों की अधिकता को देख कैश लेनदेन के दौरान बाजारों में खासकर बैंकों के आसपास नियमित चेंकिग करने को कहा। साम्प्रदायिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ उनके क्रिया कलापों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने,काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए द्विभाषी ज्ञाताओं की मदद लेने का निर्देश भी दिया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular