लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लगातार पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर ने शुक्रवार को दो पुलिस उपायुक्त को इधर से उधर किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्राची सिंह को पुलिस उपायुक्त पूर्वी से हटाकर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इसके अलावा हृदेश कुमार पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त पूर्वी की जिम्मेदारी दी है।
उल्लेखनीय हैकि इससे पहले पुलिस कमिश्रनरेट में 12 निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी देते हुए अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है।
दीपक
