मीरजापुर (हि.स.)। जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ीचट्टी स्थित मकान में गमछे के सहारे लोहे की राड में फांसी के फंदे लटकने जा रहे युवक की जान पुलिस एवं ग्रामीणों की तत्परता से बच गई।
भदावल गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ काजू पटेल (35) घर से नाराज होकर गुरूवार को देर ओड़ीचट्टी स्थित अपने मकान पर दूसरे तल पर बने कमरे में लोहे के राड पर गमछे के सहारे फांसी लगाने लगा। मकान के नीचे मौजूद ग्रामीणों ने पिकेट पर तैनात सिपाहियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। सिपाहियों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पिता ने भी दस वर्ष पूर्व उसी कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक के फांसी का फंदा लगाने की जानकारी पर ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस ने युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतार उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
गिरजा शंकर
