बागपत (हि.स.)। जिले में सात साल के मासूम की हत्या के आरोप में भाग रहे दो आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाश और सिपाही घायल हुए हैं, जिन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के फखरपुर गांव में सात वर्षीय मासूम शौर्य लापता था। पांच दिन बाद गन्ने के खेत में उसका शव दबा हुआ मिला। हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को परिवार के ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पेशी के लिए न्यायालय ले जा रही थी।
इस दौरान रास्ते में दो अपराधी नीरज उर्फ डैनी व विनीत पुलिस अभिरक्षा से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ के दौरान बल प्रयोग करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपित और सिपाही बबलू घायल हो गया। तीनों को इलाज जारी है। आगे की कारवाई की जा रही है।
सचिन
