Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपुलिसकर्मियों ने आवास की खींची फोटो,पूर्व आईपीएस ने आपत्ति जताई

पुलिसकर्मियों ने आवास की खींची फोटो,पूर्व आईपीएस ने आपत्ति जताई

लखनऊ (हि.स.)। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के गोमतीनगर स्थित आवास की पुलिसवालों ने शुक्रवार को फोटों खीची। इस मामले में उन्होंने अपनी आपत्ति जताई है।

प्रमुख सचिव गृह को भेजे पत्र में अमिताभ ने कहा कि सुबह 09:15 बजे उनके घर पर कुछ पुलिस वाले आये, जो उनके घर का फोटो खींच रहे थे। उन पुलिसवालों ने बताया कि उन्हें अमिताभ के घर की निगरानी के आदेश थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर और डीसीपी पूर्वी से बातचित में बताया गया कि डीजीपी मुख्यालय से उनकी सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की गयी है।

अमिताभ ने उनके आवास पर रहस्यमय ढंग से पुलिस बल लगाए जाने की जांच करते हुए कहा कि यदि सरकार के पास उनकी सुरक्षा को खतरे की कोई जानकारी है तो उन्हें इससे अवगत कराते हुए उनको समुचित सुरक्षा दी जाये।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular