Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनपुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने मनाई पहली होली, शेयर की तस्वीरें

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने मनाई पहली होली, शेयर की तस्वीरें

देशभर में आज होली धूमधाम से मनाई गी। रंगों के इस त्योहार को हर किसी ने सेलिब्रेट किया। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुल्कित सम्राट कई दिनों से शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी के बाद पहली होली मनाई। पुल्कित और कृति ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कृति और पुलकित ने इंस्टाग्राम पर पहली होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद की पहली होली कपल ने बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाई। इस दौरान पुल्कित सम्राट ने पत्नी कृति को प्यार से गाल पर किस किया। कृति खरबंदा भी पति को गले लगाती नजर आईं। कपल ने होली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी पहली होली”। अब दोनों की होली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक उन्हें होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद वे बीते 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर उनका परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। पुलकित और कृति ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें वीरे की वेडिंग, तैश और पागलपंती शामिल हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा है।

लोकेश चंद्रा/चंद्र प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular