Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलपुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निषाद कुमार की 'चांदी'

पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निषाद कुमार की ‘चांदी’

टोक्यो पैरालंपिक में महिला टेबल टेनिस क्लास 4 फाइनल मुकाबले में भारत की भाविना पटेल को हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। झोउ यिंग ने पैरालंपिक में तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इस हार के बाद भाविना पटेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भाविना ने सेमीफाइनल में झांग मियाओ को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। भाविना पटेल देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी थी जो पैरालंपिक्स में फाइनल तक पहुंचीं। वहीं, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा मेडल डाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular