Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में पिता ने दो पुत्रों संग मिलकर युवक को पीटा

पुरानी रंजिश में पिता ने दो पुत्रों संग मिलकर युवक को पीटा

-तमाशबीन बनी रही पुलिस, वीडियो वायरल

बदायूं(हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। पिटाई के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। हालांकि तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले संदीप मिश्रा एवं कृष्णपाल शर्मा के बीच पुराना विवाद चल रहा है। संदीप ने बताया कि वह दोपहर काम करके वापस अपने घर लौट रहा था। ओवर ब्रिज के नीचे ही कृष्णपाल शर्मा और उसके दो बेटों देवऋषि व अभिषेक ने उसे घेरकर पीटने लगे। लोहे की राॅड व डंडों से पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले। युवक की पिटाई की सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन दबंग उसे पुलिस के सामने भी पीटते रहे।

पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वहीं, हरकत में आयी पुलिस ने पीड़ित के भाई कुलदीप की तहरीर पर पिता और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular