Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुरानी रंजिश में चली गोली एक नाबालिग को लगी

 पुरानी रंजिश में चली गोली एक नाबालिग को लगी

जौनपुर (हि.स.)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बगथरी गांव में गोली चलने से हड़कम्प मच गया। गांव के रहने वाले आदर्श यादव (15 वर्ष) पुत्र राम सकल यादव और गुलशन सरोज (17 वर्ष) निवासी अपने घर से ही कुछ दूर से बगथरी सुखराम राम बालिका इंटर कालेज के पास अपने घर जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार पड़ोसी गांव के दो युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली आदर्श के कान और कंधे को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुन कर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गए। गांव के रहने वाले गोविंद यादव ने घटना की सूचना 112 नम्बर की पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ केराकत गौरव शर्मा व प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक मौके पर पहुंचे। पुलिस आदर्श और उसके साथी गुलशन को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते पहचानते हैं। पहले से विवाद था। मेडिकल के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी, जांच की जा रही है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular