Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में की गई थी निर्मल की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में की गई थी निर्मल की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई युवक निर्मल की हत्या के मामले में फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि 12 मार्च को शादी समारोह में रिश्तेदार के घर आये युवक निर्मल की हत्या कर दी गई थी। पिता राम कुमार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपित बाराबंकी निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने साथी मलखान के साथ मिलकर निर्मल की पुरानी रंजिश में हत्या की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular