Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में आमने-सामने हुए दो पक्ष,लाठी डंडों से जमकर हुई मारपीट

पुरानी रंजिश में आमने-सामने हुए दो पक्ष,लाठी डंडों से जमकर हुई मारपीट

अमेठी (हि.स.)। पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगठी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष हुए आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एक अधेड़ को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब पीपरपुर थाना क्षेत्र के सिंगठी गांव से मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। घायल दोनों परिवार आपस में पड़ोसी है तथा इनका आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने पूर्व में दोनों के खिलाफ पाबंद करने की कार्यवाही की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस जांच पड़ताल एवं आवश्यक विधि कार्यवाही में लगी हुई है।

लोकेश/रजनीश/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular