Monday, March 30, 2026
Homeकानपुर पुरानी रंजिश में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या

 पुरानी रंजिश में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या

कानपुर (हि.स.)। बिधनू थाना क्षेत्र के दीनदयाल पुरम में शनिवार की आधी रात को एक अधेड़ की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। रविवार को वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है।

बिधनू प्रभारी निरीक्षक संतोष राठौर ने बताया कि पनकी निवासी सुनील वर्मा (55) दीनदयाल पुरम में अकेले कमरा लेकर रहता था। जीवन यापन के लिए एक कम्पनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी की लगभग तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई और वह अकेला ही रहने लगा था। रविवार सुबह जब वह कमरे से नहीं निकला तो आशंका होने पर पड़ोसियों ने उसके कमरे में देखा तो वह लहूलुहान पड़ा था। यह देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में जानकारी सामने आयी है कि रात में मृतक का भतीजा एक युवती के साथ उसके घर आया था और उसकी हत्या करके रात में चुपचाप भाग निकला। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राम बहादुर/दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular