Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन के लिए 19 को शिक्षक देंगे धरना

 पुरानी पेंशन के लिए 19 को शिक्षक देंगे धरना

मीरजापुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को नगर के नटवां में हुई। प्रदेश स्तरीय एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में आगामी 19 जुलाई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक सौपेंगे।

जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करे। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, एनपीएस के खातों को अपडेट करने, बकाया एरियर का भुगतान, स्थानांतरित लिपिकों के कार्य मुक्ति आदि मांगे हैं। जिला मंत्री रवींद्र नारायण सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करें।

इस दौरान सुधीर सिंह, मनाेज सिंह, प्रशांत वर्मा, राम सजीवन यादव, विजय दुबे, रत्नेश सिंह, धर्मराज सिंह, कपूरचंद्र केशरवानी, दिनेश कुमार, सागर लाल सोनकर, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular