Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुत्र व पुत्रियों को साइकिल वितरण, श्रमिकों को मिले ई-श्रम कार्ड

पुत्र व पुत्रियों को साइकिल वितरण, श्रमिकों को मिले ई-श्रम कार्ड

मेरठ (हि.स.)। उद्योग मंदिर परतापुर में सोमवार को श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड वितरित किए गए और उनके पुत्र-पुत्रियों को साइकिल वितरित की गई। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

उद्योग मंदिर परतापुर में सोमवार को आयोजित गोष्ठी की अध्यक्ष पीआईईएमए के अध्यक्ष निपुण जैन ने की। मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत 19 निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को साइकिल का वितरण किया। इसके साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 20 श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड वितरित किए। सुनील भराला ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को परिषद द्वारा संचालित योजना का लाभ दिलाया जाना उनका लक्ष्य है। इस कार्य में उद्यमियों एवं श्रमिक संगठनों का सहयोग अपेक्षित है। उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह द्वारा श्रम विभाग एवं श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं ई-श्रम कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मोबाइल नम्बर होना आवश्यक है। यह पंजीकरण किसी भी जन सेवा केन्द्र पर निःशुल्क कराया जा सकता है। इसके अन्तर्गत 02 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का लाभ पंजीकृत श्रमिक को प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ई-श्रम कार्ड के द्वारा मिलेगा। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त पुष्पेंद्र शर्मा, विनीता सिंह, राजकुमार कौशिक, अरविन्द कुमार मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular