Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर चीन ने जताई आपत्ति

पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर चीन ने जताई आपत्ति

बीजिंग (हि.स.)। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मॉस्को रवाना होने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हाल ही में जारी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट पर पहली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चीन को इस पर कड़ी आपत्ति है।

तीन दिन के रूस के दौरे पर रवाना हुए जिनपिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को दोहरे मापदंडों से बचना चाहिए। उसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी भी देश के प्रमुख की प्रतिरक्षा का सम्मान करना चाहिए।

यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने के आरोप पर चीन ने अमेरिका पर भी निशाना साधा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन किसी भी प्रकार से रूस की यूक्रेन युद्ध में मदद नहीं कर रहा है। यह तो अमेरिका है, जो युद्ध को बढ़ावा देने के लिए यूक्रेन की मदद कर रहा है।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular