Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय पुतिन का ऐलान, उत्तर कोरिया के साथ सभी मोर्चों पर संबंध मजबूत...

 पुतिन का ऐलान, उत्तर कोरिया के साथ सभी मोर्चों पर संबंध मजबूत करेगा रूस

मॉस्को (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ सभी मोर्चों पर संबंध मजबूत करने का ऐलान किया है। उत्तर कोरिया की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को बधाई देते हुए दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत पर जोर दिया है।

पुतिन ने किम को बधाई संदेश भेजकर कहा कि वे संयुक्त प्रयासों की बदौलत सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना जारी रखने को लेकर आश्वस्त हैं। ये हमारे लोगों के हितों के अनुरूप है। रूस और उत्तर कोरिया का साथ आना कोरियाई प्रायद्वीप और उत्तर-पूर्व एशिया की सुरक्षा और स्थिरता में मदद करेगा। पुतिन ने अपने संदेश में इस बात का भी जिक्र किया कि सोवियत यूनियन दुनिया का वह पहला देश था, जिसने उत्तर कोरिया की सरकार को मान्यता दी।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा दोस्ती, अच्छे पड़ोसी और आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित रहे हैं। किम जोंग उन की अच्छी सेहत की कामना करते हुए पुतिन ने उत्तर कोरिया के सभी नागरिकों के लिए शांति और उन्नति की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि वे उत्तर कोरिया को एक जरूरी साझेदार के तौर पर देखते हैं, जो जरूरत पड़ने पर उनकी और उनके देश की मदद कर सकता है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular