Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनपुण्यतिथि विशेष अप्रैल: थियेटरमें दिए असीम योगदान के लिए हमेशा याद की...

पुण्यतिथि विशेष अप्रैल: थियेटरमें दिए असीम योगदान के लिए हमेशा याद की जाएंगी उषा गांगुली

प्रख्यात रंगकर्मी उषा गांगुली बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन थियेटर जगत में दिए गए उनके असीम योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उषा गांगुली का जन्म 1945 में राजस्थान में हुआ था, जबकि उनकी पढ़ाई लिखाई कोलकाता में हुई। उन्होंने कोलकाता स्थित श्री शिक्षायतन कॉलेज से स्नातक किया था। कोलकाता जहां बंगाली थियेटर का बोलबाला था, वहां उषा गांगुली ने हिंदी थियेटर को स्थापित किया। उषा गांगुली भारतीय थिएटर निर्देशक, अभिनेत्री और कार्यकर्ता थीं, जिन्हें 1970 और 1980 के दशक में कोलकाता में हिंदी थिएटर में उनके काम के लिए जाना जाता है।

उन्होंने 1976 में रंगकर्मी थिएटर ग्रुप की स्थापना की और बहुत से नाटकों में अपनी प्रस्तुति दी। उषा का पहला नाटक ‘मिट्टी की गाड़ी’ था। उनके प्रमुख नाटकों में अस्सी, महाभोज, रुदाली, कोर्टमार्शल आदि शामिल हैं।

इसके अलावा उषा ने निर्देशक रितुपर्णो घोष के साथ मिलकर साल 2004 में आई फिल्म ‘रेनकोट’ की स्क्रीप्ट लिखी थी। उषा गांगुली को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। थियेटर जगत को एक नई दिशा प्रदान करने वाली उषा गांगुली का 75 वर्ष की उम्र में 23 अप्रैल 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular