Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुण्यतिथि पर महेंद्र सिंह टिकैत को किया गया नमन

पुण्यतिथि पर महेंद्र सिंह टिकैत को किया गया नमन

मेरठ (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें याद किया गया। मुजफ्फरनगर में सिसौली गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें नमन किया और किसानों के लिए उनके योगदान को याद किया।

मुजफ्फरनगर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पैतृक गांव सिसौली में किसान भवन में उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और उनको नमन किया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने किसानों के नेता को नमन किया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति-धर्म के नाम पर युवाओं के हाथों में तलवार थमा रहे हैं। इसे युवाओं को समझने की जरूरत है। बाबा टिकैत ने किसानों को नई आवाज दी। उन्होंने किसानों के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी किसान भवन पहुंच कर महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत ने पूरी उम्र ईमानदारी और सादगी के साथ किसानों की लड़ाई लड़ी। वह जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। हरियाणा से जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी सिसौली पहुंच कर किसान नेता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular