मुंबई (हि.स.)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से गोरखपुर के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विशेष गाड़ी सं. 01457 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस शुक्रवार दिनांक 16 दिसंबर को पुणे से 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.45 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ओरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा तथा बस्ती स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में 07 सेकंड सीटिंग , 09 स्लीपर तथा दो एसी थ्री कोच होंगे। इस गाड़ी की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी। इस विशेष ट्रेन के हाॅल्ट और समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
दिलीप
