Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजन पीसी ने फैंस को दिखाई बेटी मालती मैरी की पहली झलक, वायरल...

 पीसी ने फैंस को दिखाई बेटी मालती मैरी की पहली झलक, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद हाल ही में भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा कर रही हैं। वहीं फैंस की मांग पर इस बार पीसी ने बेटी मालती मैरी की पहली झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती मैरी की पहली झलक फैंस को दिखाई है। तस्वीर में मालती के आधे चेहरे को एक कैप से कवर किया हुआ है, वहीं उनकी प्यारी सी स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है। मालती तस्वीर में सोते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आई मीन… और दो दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं । बता दें कि इससे पहले प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती की जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें अपनी बेटी का चेहरा इमोजी या किसी और तरह से हाइड करके रखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर 2018 को हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद प्रियंका सरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी हैं। जन्म के बाद से ही प्रियंका ने मालती का चेहरा फैंस के साथ रिलीव नहीं किया था। पीसी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular