Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीसीएस 2020 में टॉप-5 से बाहर हुआ प्रयागराज

पीसीएस 2020 में टॉप-5 से बाहर हुआ प्रयागराज

पीसीएस 2020 के टॉप फाइव में प्रयागराज का पत्ता साफ हो गया। 2019 के परिणाम में नैनी के युगांतर त्रिपाठी को दूसरा स्थान मिला था। लेकिन 2020 के रिजल्ट में करछना के ललित कुमार मिश्र को छठवां स्थान मिला। वहीं कड़ी मेहनत के बाद पीसीएस 2020 के परिणाम में सफलता मिली तो चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।

सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी की पुत्री अपूर्वा त्रिपाठी का चयन एआरटीओ पद पर हुआ है। 17 फरवरी को घोषित पीसीएस 2019 के परिणाम में उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ था। वाईएमसीए स्कूल से 12वीं करने के बाद 2018 में बीटेक किया और उसके बाद घर पर रहकर सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की।

दवनलपुर, जंगीगंज भदोही के निवासी और इविवि से अर्थशास्त्र में पीएचडी डॉ. विकास कुमार शुक्ल को चौथे प्रयास में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर सफलता मिली है। जीत का श्रेय पिता शिव जीत शुक्ल व मां सीता देवी को देते हैं। ग्राम इटवा चित्रकूट के सुशील कुमार मिश्रा बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

सुशील इविवि से परास्नातक एवं गंगानाथ झा छात्रावास के अंत:वासी रहे हैं और वर्तमान में मंफोर्डगंज निगम चौराहा में रहकर तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता वीरेंद्र कुमार मिश्रा कृषक हैं व मां गृहणी हैं। ताराचंद छात्रावास के अंत:वासी और फिरोजाबाद के निवासी विकास मिश्र का चयन सहायक सेवायोजन अधिकारी पद पर हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular