Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

पीलीभीत : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

पीलीभीत (हि.स.)। अमरिया थाना पुलिस ने 36 घंटे की भीतर सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि फरार एक आरोपित की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मंगलवार को बताया कि 16 साल की लड़की अपने जीजा के साथ घर जा रही थी। रास्ते में शौच के लिए वह गन्ने के खेत में गई। पीड़ित का आरोप है कि शौच के समय उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब जीजा ने विरोध किया तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आहट आने पर बदमाश मोटर साइकिल को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर जांच की तथा मंगलवार को मोटर साइकिल मालिक जीशान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बबलू सिंह भी पकड़ा गया। वहीं, मौके से तीसरा साथी बलविंदर सिंह फरार चल रहा है।

एसपी ने बताया कि लड़की और उसके बहनोई का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है तथा तीसरे आरोपित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular