Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच दारोगा और 11 सिपाही लाइन हाजिर

पांच दारोगा और 11 सिपाही लाइन हाजिर

पीलीभीत (हि.स.)। विवेचनाओं में लापरवाही और कार्यशैली ठीक न मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने शुक्रवार को तीन चौकी इंचार्ज सहित पांच दारोगा और 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने चंदिया हजारा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार,हरिपुर इंचार्ज संजय कुमार, शोरपुर योगेन्द्र कुमार, न्यूरिया थाने से दारोगा अजीत कुमार और मानचंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी के हमराह समेत 11 सिपहियों को भी लाइन हाजिर किया है।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच हुआ है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए हैं कि लापरवाही और कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular