पीलीभीत । जिले में सुबह टहलने निकले कथित डॉक्टर का शव श्मशान घाट में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक कलीनगर तहसील के कस्बा माधोटांडा निवासी जय कुमार घोष का कस्बे में ही क्लीनिक है। रविवार सुबह रोज की तरह वह टहलने निकले थे। काफी देर तक घर पर न पहुंचने पर उनकी खोजबीन की गई। इस पर उनका शव गोमती उद्गम स्थल के पास शमशान घाट के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका देखा गया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पीलीभीत : टहलने निकले डॉक्टर का श्मशान में लटका मिला शव
RELATED ARTICLES
