Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत की होटल में‎ ‎मिली महिला की लाश, रेप की आशंका

पीलीभीत की होटल में‎ ‎मिली महिला की लाश, रेप की आशंका

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ‎स्थित होटल में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश ‎मिली है। इस सूचना पर एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयाना ‎किया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‎लिये भेज ‎दिया। ‎फिलहाल पु‎लिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के चर्चित कुमार होटल की है, जहां एक युवक महिला के साथ आकर कमरा नंबर 117 में रुका था। ‎फिर कुछ देर बाद वह होटल से कहीं बाहर घूमने चला गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर होटल कर्मचारी कमरा देखने गया तो कमरा बाहर से लॉक था। इसके बाद उसने खिड़की से देखा तो पता चला ‎कि बंद कमरे में महिला की लाश पड़ी है। लाश देखने के बाद होटल कर्मचारी ने पु‎लिस को सूचना दी। सूचना ‎मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आईडी देखी जिस नाम से कमरा बुक है तो पता चला कि कमरा बरेली के विकास के नाम से बुक था और विकास ही महिला को लेकर आया था। इस मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड व एसएसपी सहित पुलिस फोर्स घटना स्थल का मुआयना कर रही है। साथ ही होटल मालिक व मैनेजर दीपक से पूछताछ कर रही है।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि, शहर के सुनगढी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमार होटल में बंद कमरे में एक महिला की हत्या का मामला संज्ञान में आया है, जिसको एक युवक द्वारा होटल में लाया गया था। उसका शव कमरे में पड़ा मिला मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular