Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीयूष जैन पर कार्यवाही पर सपा का बोलना मतलब दाल में काला...

पीयूष जैन पर कार्यवाही पर सपा का बोलना मतलब दाल में काला है : केशव मौर्य

जौनपुर(हि. स.)। बीजेपी जन विश्वास यात्रा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन पर कार्यवाही को सही बताया और कहा कि इसका स्वागत करने की बजाय अगर सपा कुछ बोल रही है तो इसका मतलब दाल में कुछ काला है। ये चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है।जांच एजेंसियां अगर कार्यवाही न करतीं तो तहखाने में छिपाया गया गरीब कल्याण के 280 करोड़ रुपया कैश कहां से बरामद होता।

कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल जो भ्रष्टाचार किया है, उसका खुलासा हुआ है। जो छापे की कार्यवाही चल रही है, सही है।उस छापे की कार्यवाही का अगर सपा स्वागत करने की जगह उस पर कोई भी बयान दे रही है तो दाल में कुछ काला है।

इससे पूर्व जनपद में भाजपा का तीन दिवसीय जन विश्वास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन में बीजेपी नेताओं द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तदुपरांत पुलिस लाइन परिसर में ही गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहे।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular