Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयपीयूष गोयल ने संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी नेताओं से...

पीयूष गोयल ने संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी नेताओं से मुलाकात की

नई दिल्ली । राज्यसभा में सदन के नवनियुक्त नेता पीयूष गोयल ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह, उनकी पार्टी के सहयोगी आनंद शर्मा और राकांपा नेता शरद पवार सहित वरिष्ठ विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।
वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत को सरकार द्वारा सत्र से पहले एक आउटरीच अभ्यास के रूप में देखा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गोयल को थावरचंद गहलोत के स्थान पर राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नामित किया गया है जबकि गेहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र का समापन 13 अगस्त को होगा।
सरकार ने सत्र में पेश किए जाने के लिए 17 नए विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें तीन हाल ही में जारी अध्यादेशों को बदलने के लिए शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular