राज्य डेस्क
पटना। राजधानी में पुरानी पानापुर घाट पर शुक्रवार की सुबह पीपा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई। हादसे में 11 लोगों के डूबने की बात सामने आ रही है। अब तक 9 शवों को बरामद किया जा चुका है। पिक वैन पर सवार एक ही परिवार के सभी लोग अकिलपुर से दानापुर के चित्रकूटनगर आ रहे थे। बताया जाता है कि अकिलपुर निवासी राकेश कुमार का 21 अप्रैल को तिलक समारोह था। तिलक खत्म होने के बाद सभी अपने दानापुर स्थित घर आ रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। इधर वैन के नदी में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस व गोताखोरों को बुला लिया गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को राहत कार्य मे लगाया गया है। पटना के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे के दौरान पिकअप वैन की छत पर सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। तीनो में सुजीत कुमार सिंह, मनोज सिंह और किताब राय शामिल हैं। सुबह के छह बहे हुए इस हादसे के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। पिकअप वैन को गंगा में समाते देख पुल पर हंगामा मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों बचाव में जुट गए। वहीं प्रशासन को भी सूचना दी गई है। इसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव में जुटी। गोताखोरों ने गाड़ी को गंगा नदी में ढूंढ निकाला। इसके बाद पिकअप वैन को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाला गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
