Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीडीए ने नौ अवैध निर्माणों के खिलाफ किया सीलबन्दी की कार्यवाही

पीडीए ने नौ अवैध निर्माणों के खिलाफ किया सीलबन्दी की कार्यवाही

प्रयागराज (हि.स.)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने गुरूवार को संयुक्त सचिव-जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में जोन-3बी छोटा बघाड़ा के अंतर्गत चल रहे नौ अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलबन्दी की कार्रवाई की।

पीडीए के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक इस दौरान बक्सी बांध पर दिनेश जायसवाल पुत्र राम वरन जायसवाल, रामदुलारी यादव पत्नी विरेन्द्र यादव, कृष्ण कान्त यादव पुत्र रमाशंकर यादव, बच्चा लाल यादव, उमेश चन्द्र यादव, अनिल यादव, राम नारायण कनौजिया, प्रीती पत्नी मुकेश तथा बाल कृष्ण द्वारा छोटा बघाड़ा में किये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।

उक्त कार्यवाही में जोनल अधिकारी के अतिरिक्त द्वोत्रीय अवर अभियंता आरसी श्रीवास्तव एवं पीडीए प्रवर्तन की टीम उपस्थित रही।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular