Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीडीए ने इनामी बमबाज गुड्डू के घर नोटिस चस्पा की

पीडीए ने इनामी बमबाज गुड्डू के घर नोटिस चस्पा की

प्रयागराज(हि.स.)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मंगलवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी एवं पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण का आरोप है। पीडीए अब जल्द ही गुड्डू बमबाज के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगी।

पीडीए ने बताया है कि खुल्दाबाद के चकिया में 10 मार्च को नोटिस जारी की गयी थी। जिसका जवाब देने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। यह नोटिस गुड्डू मुस्लिम, चांद बीबी के नाम जारी की गयी है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसमें वह बम बरसाते हुए देखा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने असद के करीबी राजदार सोनू को हिरासत में लिया है। सोनू के पास से एक 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इस पिस्टल का इस्तेमाल उमेश पाल हत्याकांड में हुआ था। फिलहाल इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद गिरोह के 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि के दोस्त, बहनोई समेत चार लोगों को कौशाम्बी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी को हिरासत में लेकर अतीक अहमद के गिरोह और 18 साल से पुलिस की गिरफ्त से फरार अब्दुल कवि के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular