Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीड़ित महिला के पिता ने कराया दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज

पीड़ित महिला के पिता ने कराया दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज

आगरा (हि.स.)। एक पीड़ित महिला के पिता ने दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने चार लोगों पर पांच लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड पूरी न करने के चलते चमड़े की बेल्ट से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस फ़िलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

मामला आगरा थाना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक पिता ने अपनी बेटी के ससुरालीजनों पर बेटी से दहेज़ की मांग किये जाने और मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दयालबाग क्षेत्र में रहने वाली कविता त्यागी पुत्री कम्बोद सिंह का विवाह इसी वर्ष जनवरी में थाना ट्रांस यमुना के न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी पवन त्यागी के साथ हुआ था।

युवती के पिता ने शादी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी थी। शादी में उन्होंने लड़के वालों को काफी दहेज भी दिया था। युवती के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवती पर पांच लाख रुपये और एक बाइक लाये जाने का दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न किये जाने पर ससुराल वालों ने युवती की चमड़े के बेल्ट से पिटाई कर घर के बाहर फेंक दिया। इसके पश्चात युवती के पति ने उसके मायके में फोन का युवती की लाश ले जाने की सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे पीड़िता के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके पश्चात पीड़िता के ससुरालीजनों पर दहेज़ और मारपीट किये जाने के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फ़िलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। पीड़िता के ससुराल पक्ष के लोग अभी फरार चल रहे हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular