-राजस्थान विधा सभा के प्रमुख सचिव ने सतीश महाना को भेंट की पुस्तक
लखनऊ (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने अपनी पुस्तक ‘विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया’ की प्रति राजस्थान विधानसभा में आयोजित 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जयपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को भेंट की।
इस अवसर पर सतीश महाना ने कहा कि पहली बार मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव लिखित इस पुस्तक में प्रश्नकाल स्थगन और शून्यकाल के दौरान विधान सभा सदस्य अपनी बात को कैसे रखें, इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सभी विधानसभा के सदस्यों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी।
बुधवार को राजस्थान विधान सभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
दिलीप शुक्ल
