Sunday, April 12, 2026
Homeखेलपीकेएल : प्ले ऑफ में अपनी दावेदारी ठोकने के लिए तैयार यूपी...

पीकेएल : प्ले ऑफ में अपनी दावेदारी ठोकने के लिए तैयार यूपी योद्धा

बेंगलुरू (हि.स.)। पिछले 5 मैचों में से 4 में अजेय रहने वाली और एक मैच ड्रॉ खेलने वाली जीएमआर समूह की पीकेएल खेलने वाली फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा 23 जनवरी, 2022 को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपनी जीत की गति को जारी रखने का लक्ष्य लेकर मैट पे उतरेगी । अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज़ योद्धा छठे स्थान पर मौजूद हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ भिड़ेंगे।

पिछली बार दोनों ने आपसी मुक़ाबले में रोमांचक ड्रॉ खेला था। सुरेंद्र गिल के 14 अंकों ने यूपी योद्धा को खेल में बने रहने और स्कोर को बराबर रखने में मदद की थी। सांख्यिकीय रूप से अपनी पीकेएल यात्रा में, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दो-दो बार हराया है और एक बार ड्रॉ किया है। योद्धा गत चैंपियन, बंगाल वारियर्स के खिलाफ 40-35 की जीत के बाद मैच में उतरेंगे वहीं हरियाणा स्टीलर्स पहले स्थान पर रहे दबंग दिल्ली के.सी. के खिलाफ 33-36 की जीत के साथ खेलेंगे। यह मैच के दिलचस्प होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें अपनी जीत की गति को बनाए रखने और प्ले-ऑफ में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।

मैच से पहले यूपी योद्धा के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा कि, “मैं टीम के हालिया प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन हमें इसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आगे हमारे पास एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। प्ले-ऑफ में जगह बनाए रखने के लिए अब हर मैच महत्वपूर्ण है और लड़के इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और उम्मीद करते हैं कि मैच का अंत हमारे पक्ष में 5 अंकों के साथ होगा।”

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular