Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीओके के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

पीओके के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

इंटरनेशनल डेस्क

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के प्रधानमंत्री सरदार अब्दुल कय्यूम नियाज़ी ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी में उनके खिलाफ विद्रोह के बाद इस्तीफा दे दिया है। पीटीआई के प्रमुख इमरान खान द्वारा चुने गए नियाज़ी ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी के 25 सांसदों ने नियाज़ी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार तनवीर इलियास को पीओके का नया प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा।
नियाज़ी ने 14 अप्रैल को भेजे इस्तीफे में लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 16 (1) के तहत, ‘मैं, प्रधानमंत्री के अपने पद से इस्तीफा देता हूं।’ उन्होंने यह इस्तीफा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के राष्ट्रपति सुल्तान महमूद चौधरी को भेजा। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति मामलों के सचिव डॉ. आसिफ हुसैन शाह ने चौधरी द्वारा नियाज़ी का इस्तीफा स्वीकार करने की पुष्टि की और बताया कि औपचारिक अधिसूचना जारी करने के लिए इसे मुख्य सचिव के पास भेज दिया गया है। नियाज़ी ने बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव में उनके खिलाफ ‘निराधार आरोप’ लगाए गए हैं। नियाज़ी पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री बने थे, जब पीटीआई ने चुनाव में सदन की 53 सीटों में से 32 पर जीत हासिल की थी। भारत ने पीओके में चुनाव को ‘‘महज दिखावा’’ करार देते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि यह पाकिस्तान की ‘उसके अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश है।’ पीओके में चुनाव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि पाकिस्तान का ‘इन भारतीय क्षेत्रों पर कोई अधिकार नहीं है’ और उसे उन सभी भारतीय क्षेत्रों को खाली करना चाहिए, जहां उसने अवैध कब्जा कर रखा है।

पीओके के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular