Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएसी के 148 नवचयनित आरक्षी अब पुलिस के अंग :पुलिस कमिश्नर

पीएसी के 148 नवचयनित आरक्षी अब पुलिस के अंग :पुलिस कमिश्नर

कानपुर(हि.स.)। पीएसी के 148 नव चयनित आरक्षी अब पुलिस का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उक्त बातें मंगलवार को पुलिस लाइन कानपुर परिसर में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने कहा।

उन्होंने पीएसी आरक्षियों व उनके परिवार के सदस्यों को दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर बधाई दी। सभी पीएसी के जवानों ने अबतक जो प्रशिक्षण लिया, उसका बखूबी सहीं ढंग से प्रदर्शन भी किया। प्रत्येक जवान की परेड बहुत अच्छी रही।

कानपुर पुलिस लाइन में सुबह पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना पीएसी के आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular