Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी ने डीएपी खाद पर बढ़ाई 140 % सब्सिडी, किसानों ने...

पीएम मोदी ने डीएपी खाद पर बढ़ाई 140 % सब्सिडी, किसानों ने किया आभार प्रकट


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने डीएपी खाद के लिए सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि की है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। दरअसल, यूपी और बिहार सरकार ने इस राहत को किसानों के लिए वरदान बताकर पीएम की जमकर तारीफ की है।
यूपी के कृषि मंत्री शाही ने बताया कि केन्द्र सरकार ने डीएपी खाद के लिए सब्सिडी को प्रति बैग 500 रुपये से 140 प्रतिशत बढ़ाकर 1200 रुपये करने का निर्णय लिया है। ऐसा होने से किसानों को डीएपी बोरी 2400 रुपये के बजाए अब पहले की ही तरह 1200 रुपये में मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में खाड़ी देशों ने डीएपी खाद के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं, जिसकी वजह से डीएपी खाद की एक बोरी की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। लिहाजा किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने सब्सिडी में 140 प्रतिशत की भारी बढ़ोत्तरी का फैसला किया है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। डीएपी खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में इससे पहले कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है। वहीं, बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये फैसला साबित करता है कि किसानों के लिए उनके दिल में कितना सम्मान और दर्द है। इस वक़्त जब कोरोना से देश लड़ रहा है वैसे में किसानो के लिए ये राहत किसी वरदान से कम नहीं है। प्रधानमंत्री जी को बिहार के किसानो की तरफ से धन्यवाद।’  उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार भी किसानों की मदद के लिए हर सम्भव कदम उठाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular