Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की...

 पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी

– शासन स्तर से बीमा के लिए नामित इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने मुरादाबाद में कांशीराम कॉलोनी में खोला कार्यालय

मुरादाबाद(हि.स.)। उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। शासन स्तर से बीमा के लिए नामित इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने मुरादाबाद में कांशीराम कॉलोनी बुद्ध पार्क के नजदीक अपना कार्यालय खोल दिया है।

उप कृषि निदेशक ने आगे बताया कि फसल की कटाई के समय 2022 में बेमौसम बारिश के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी और उन्होंने फसल बीमा कराया था, उन किसानों के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेंगी। लेकिन जिन लोगों ने बीमा नहीं कराया था उनको कोई लाभ नहीं मिलेगा।

उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि अब खरीफ के सत्र में किसान धान, बाजरा और उड़द की फसल का बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने पर ओलावृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान की भरपाई संबंधित बीमा कंपनी करेगी। इसके लिए किसान को घटना के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को अवगत कराना अनिवार्य होगा। बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 1800-889-6868- 1800103-5490 है।

निमित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular