Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएम आवास योजना के तहत यूपी में सौ दिन में एक लाख...

पीएम आवास योजना के तहत यूपी में सौ दिन में एक लाख आवास तैयार: केशव मौर्य

-उप मुख्यमंत्री ने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाईं

लखनऊ(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि जो लक्ष्य रखा गया था, उसे ग्राम विकास विभाग ने समय रहते ही पूरा कर लिया है।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बुधवार को लोकभवन में पत्रकारों से कहा कि 100 दिन में एक लाख आवासों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया 50,141 समूह गठन करने का लक्ष्य पूरा किया गया। 82,520 समूहों को 100 दिन के भीतर उनके खाते में पैसा भेज गया है। 202 टीएचआर प्लांट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें से 13 प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। 58 हजार बीसी सखियों ने 100 दिन में नौ करोड़ 82 लाख रुपये अर्जित किये हैं। मनरेगा में नौ करोड़ 95 लाख मानव दिवस सृजत किये गए। 6291 तालाब/ अमृत सरोवर का कार्य किया गया है। 3291 खेल मैदान का कार्य प्रारंभ किया गया। 15,169 महिला मेटों को मनरेगा में नियोजित किया गया है।

मौर्य ने बताया कि 64 विलुप्तप्राय नदियों पर कार्य शुरू किया गया। 150 लक्षित हाई टेक नर्सरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। 21 नर्सरी तैयार हैं। 129 तैयार होने की प्रक्रिया में हैं। 100 दिन में पांच हजार किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण का कार्य पूरा किया है। इन सड़कों की आयु सामान्य सड़क से ज्यादा होगी। एक सवाल पर मौर्य ने कहा कि विभाग में यदि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के एक पत्र के सवाल पर मौर्य ने कहा कि हर मंत्री को, जनप्रतिनिधि को यह अधिकार है कि वह अपने विभाग की जानकारी रख सके। इसके साथ ही मौर्य ने अखिलेश यादव पर कहा कि वह हार का चौका लगा चुके हैं। वह किसी भी प्रकार से सवाल न ही करें तो बेहतर होगा। जनता ने उन्हें सवाल करने लायक भी नहीं छोड़ा है। अगर वह जनता के लिए ठीक से काम किए होते तो उनका यह हाल नहीं होता।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular