Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएफआई एक खतरनाक वायरस की तरह : राकेश त्रिपाठी

पीएफआई एक खतरनाक वायरस की तरह : राकेश त्रिपाठी

-रक्तबीज दैत्य समान पीएफआई का नाश करेगी मोदी-योगी सरकार

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) की तुलना एक वायरस से की है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एटीएस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर पीएफआई से जुड़े करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘पीएफआई एक खतरनाक वायरस की तरह है, जो बार-बार म्यूटेट कर अपनी संरचना बदलता है।

यह संगठन पहले सिमी के नाम पर काम करता था। सिमी पर प्रतिबंध लगा तो पीएफआई के नाम पर काम करना शुरू किया। अब पीएफआई पर प्रतिबंध लगा है तो फिर अलग-अलग प्रकार नई भूमिकाएं तय करके देश के खिलाफ षडयंत्र रचने का काम और आतंक के लिए स्लीपर सेल की भूमिका निभाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख आता है रक्तबीज दैत्य का। जैसे रक्तबीज दैत्य का नाश मां चंडी ने किया, वैसे ही पीएफआई का नाश मोदी और योगी सरकार करके रहेगी। पीएफआई कितना भी रूप बदलने का काम करे लेकिन भारत की धरती पर आतंक को पनपने नहीं दिया जाएगा।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular