Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिपरमेंट फैक्टरी में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

पिपरमेंट फैक्टरी में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

अलीगढ़(हि.स.)। लोधा थाना के लेखराजपुर बहरामपुर क्षेत्र में सोमवार को पिपरमेंट फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में चार मजदूर झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने राहत-बचाव कार्य करते हुए झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारांभिक जानकारी के मुताबिक, लेखराजपुर बहरामपुर क्षेत्र स्थित ललित ओरमा एक्सपोर्ट के नाम से पिपरमेंट की फैक्टरी है। सोमवार को फैक्टरी में आग लग गई। आग को बुझाने के चक्कर में चार मजदूर झुलस गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारी आग को बुझाने में जुट गए है। झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग कैसे लगी है इसके बार में फैक्टरी स्वामी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वे मामले को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular