Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनपिता राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ट्विंकल खन्ना

पिता राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना की आज बर्थ एनिवर्सरी है और आज ही के दिन उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिवस है।हालांकि राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं,लेकिन इस खास दिन पर उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें याद करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा-‘एक बिटरस्वीट शेयर जन्मदिन और जीवन भर की यादें।’

ट्विंकल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। ट्विंकल खन्ना दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया की बेटी व अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी हैं। हालांकि ट्विंकल अपने पिता और मां डिंपल कपाड़िया की तरह अभिनय जगत में सफलता हासिल नहीं कर सकीं। फिलहाल वह अभिनय की दुनिया से दूर लेखन कार्य में हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular