Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयपिता राजीव गांधी को राहुल की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आपका बेटा होना...

पिता राजीव गांधी को राहुल की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आपका बेटा होना गर्व की बात

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आप जैसे दूरदृष्टा और उदार इंसान का बेटा होना गर्व की बात है।
पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, “राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।”
पिता की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर एक बेटे के रूप में खुद को भाग्यशाली बताते हुए राहुल ने कहा कि ‘आपको पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम आपको आज और हर दिन याद करते हैं।’
उल्लेखनीय है कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव राजीव गांधी को ही हासिल है। वो देश के 9वें प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी के शासन काल में ही भारत में पहली बार कंप्यूटर लाया गया था। यही नहीं राजीव गांधी को पंचायती राज का निर्माता भी कहते हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि आधुनिक भारत का निर्माण करने में राजीव गांधी का अहम योगदान है। 20 अगस्त, 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिल चरमपंथियों ने आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular