गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी के कासिम विहार में कारोबारी व उसके बेट की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से लूटे गए 12 हजार रुपये की नगदी, आला कत्ल चाकू व घटना के समय पहने हुए खून से सने कपडे बरामद किये हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल सोनकर ने बताया कि पिछले दिनों का कासिम विहार में नईम उल हसन व उसके बेटे ओवैसी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी ।इस मामले में बिल्सी जिले के मिर्जापुर गांव निवासी मेरोज को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार मेरोज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। उसे पता चला था कि घर में मोटी नगदी रखी हुई है। वह पहले से नईम उल को जनता था। वह 9.30 बजे नईम उल के घर चला गया था और रात में मौका देखते ही पिता पुत्र की हत्या करके रुपये चुराकर फरार हो गया।
