Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिता पर अपनी 8 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में...

पिता पर अपनी 8 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पिता द्वारा अपनी 8 वर्ष की बेटी के साथ कई बार रेप का मामला प्रकाश में आया है। मामले में आरोपित की पत्नी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति के विरुद्ध रेप व पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने थाना बिलारी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पति बिलारी थाना क्षेत्र के अन्य गांव का रहने वाला है। शिकायकर्ता ने बताया कि रविवार को वह अपने बच्चों से मिलने गांव पहुंची थी तो उसकी 8 साल की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने अश्लील हरकतें की व कई बार रेप किया। इस मामले को लेकर बेटी ने सारी बात मां को बताई। जिसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिली। जहां मामले को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और जांच शुरू कर दी है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular